खबर के अनुसार अगले 72 घंटे के दौरान बिहार में मानसून की गतिविधियां तेज हो जाएगी। जिससे कुछ जिलों में गरज चमक के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं तो वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश होने की भी संभावना दिखाई दे रही हैं।
बता दें की मौसम विभाग ने बिहार के पटना, किशनगंज, अररिया, सुपौल, बक्सर, आरा, रोहतास, कैमूर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, बेगूसराय, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, बांका, समस्तीपुर और सीवान में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में मानसून की एंट्री 20 जून को किशनगंज और पूर्णिया के रास्ते हो गई थी। इसके बाद मानसून कमजोर पड़ गया था। लेकिन 24 जून से मानसून एक बार फिर से सक्रिय होकर आगे बढ़ने लगा हैं, जिससे कई जिलों में बारिश के आसार हैं।
0 comments:
Post a Comment