अहमदाबाद : गांधीधाम-पालनपुर आंशिक रूप से रद्द

अहमदाबाद : गांधीधाम-पालनपुर एक्सप्रेस ट्रेन को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया हैं। जो लोग इस ट्रेन से सफर करते हैं वो रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ट्रेन क शेड्यूल चेक कर लें, ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना करना न पड़ें। 

खबर के अनुसार अहमदाबाद मंडल के पालनपुर स्टेशन पर लाइन नंबर 1-3, 4-5 और 6-7 के बीच 6 मीटर की कनेक्टिविटी के लिए स्टील गर्डर लॉन्चिंग के लिए प्रस्तावित ब्लॉक रहेगा। जिसके कारण गांधीधाम-पालनपुर एक्सप्रेस ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

गांधीधाम-पालनपुर आंशिक रूप से रद्द?

ट्रेन नंबर 19406/19405 : गांधीधाम-पालनपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस 29 जून 2024 को भीलडी और पालनपुर के बीच रद्द रहेगी। अगर आप इस ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर लें।

इस ट्रेन के परिचालन में बदलाव।

ट्रेन संख्या 09407 : भुज-दिल्ली सराय रोहिला द्वि-साप्ताहिक स्पेशल (मंगलवार और शुक्रवार) चलाने का निर्णय लिया है, जिसे पहले 27 सितंबर 2024 तक अधिसूचित किया गया था, जो अब 30 जुलाई 2024 तक चलेगी। 

ट्रेन संख्या 09408 : दिल्ली सराय रोहिल्ला-भुज द्वि-साप्ताहिक स्पेशल (बुधवार और शनिवार) जिसे पहले 28 सितंबर 2024 तक अधिसूचित किया गया था, अब 31 जुलाई 2024 तक चलेगी।

0 comments:

Post a Comment