4 चीजों में होता है जिंक, दूर करता हैं वीर्य की कमी

हेल्थ डेस्क: पुरुष प्रजनन क्षमता में जिंक की भूमिका सबसे अधिक होती हैं। एक शोध के मुताबिक जिंक के कम्पाउंड पुरुषों के शरीर में वीर्य का उत्पादन करते हैं। साथ ही साथ टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

कई अध्ययनों से इस बात की जानकारी मिली हैं की जिंक को पुरुष प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाते हैं। खास तौर पर शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ाने में जिंक की भूमिका अहम होती हैं। इससे शुक्राणुओं की गुणवत्ता और गतिशीलता भी बनी रहती हैं।

4 चीजों में होता है जिंक, दूर करता हैं वीर्य की कमी?

1 .कद्दू के बीज: मुट्ठी भर कद्दू के बीजों में 2.2 मिलीग्राम जिंक और 8.5 मिलीग्राम प्रोटीन होते हैं जो पुरुषों के शरीर में वीर्य की कमी को सबसे ज्यादा दूर करते हैं।

2 .तरबूज के बीज : मुट्ठी भर तरबूज के बीजों में 4 मिलीग्राम जिंक होता है, जो शरीर में वीर्य का निर्माण करता हैं। इससे स्पर्म काउंट की समस्या दूर होती हैं।

3 .ब्लैक बीन्स : एक कप पकी हुई ब्लैक बीन्स में 2 मिलीग्राम जिंक होता है। इसके सेवन से शरीर में वीर्य की कमी को दूर किया जा सकता हैं।

4 .कच्चा काजू : मुट्ठी भर काजू में लगभग 1.5 मिलीग्राम जिंक मिलेगा। साथ ही विटामिन ए, विटामिन के, तांबा, फोलेट और भी कई चीजें मिलेंगे। इससे शरीर में वीर्य की कमी नहीं होगी।

0 comments:

Post a Comment