बिहार में इन छात्रों को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

न्यूज डेस्क: बिहार में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास अनुदान योजना के तहत अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को हर महीने एक हजार रुपये मिलेंगे।

खबर के अनुसार वैसे छात्र-छात्राएं जो अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं, उन्हें ये राशि दी जाएगी। इसका लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। आपको बिहार का स्थाई निवासी होनी चाहिए। 

बता दें की इस योजना का लाभ उन्ही आवेदक को मिलेगा जो हर महीने छात्रावास में कम से कम 25 दिन बिता रहा हो। मुस्लिम, जैन, बुद्ध और ईसाई धर्म के विद्यार्थी इसका लाभ लेने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। पैसे की राशि सीधे बैंक खाते में आएगी। 

आवेदन के लिए दस्तावेज : आधार कार्ड, पैन कार्ड , आवेदक की पासपोर्ट फोटो, आवेदक का शैक्षणिक दस्तावेज, मूलनिवास प्रमाण पत्र, आवेदक की बैंक अकाउंट की जानकारी, अल्पसंख्यक होने का प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर आदि। 

ऐसे करें आवेदन : वेबसाइट https://ekalyan.bih.nic.in/Login.aspx?Id=11 पर जा कर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment