US के B-2 और चीनी H- 20 बॉम्बर में कौन बेहतर

न्यूज डेस्क: चीन के पास एक लंबी दूरी के स्टील्थ बाम्‍बर Xian H-20 हैं, जिसकी तुलना US के B-2 बॉम्बर से होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की अमेरिका और चीन के इन बॉम्बरों में कौन ज्यादा ताकतवर हैं। यदि दोनों के बीच कभी भिड़ंत होता हैं तो कौन किसपर भारी पड़ेगा।

US के B-2 और चीनी H- 20 बॉम्बर में कौन बेहतर?

1 .US के B-2 बॉम्बर और चीनी H- 20 बॉम्बर दोनों ही स्टील्थ टेक्नोलॉजी से लैस हैं, जिसे रडार से पकड़ना लगभग नामुमकिन हैं।

2 .रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि चीन का यह बमवर्षक अमेरिका के B-2 की तर्ज पर बनाया गया है। लेकिन इसे B-2 बॉम्बर से बेहतर नहीं कहा जा सकता हैं। 

3 .दुनिया की कई रिपोर्ट में चीन का यह विमान रहस्यमय बना हुआ है, जबकि अमेरिका के B-2 बाम्‍बरों को कई युद्धों और खुफिया मिशन में आजमाया जा चुका है। 

4 . अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की वार्षिक चाइना मिलिट्री पावर रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन का H-20 विमान 8,500 किमी की दूरी तक हमला करने में सक्षम है। 

5 .अमेरिका के पास कुल 20 B-2 स्पिरिट स्‍टील्‍थ बाम्‍बर हैं। जो एक बार रिफ्यूल कर देने पर यह 19 हजार किलोमीटर तक हमला कर सकता है।

6 . अमेरिका का B-2 स्पिरिट दुनिया के सबसे घातक बाम्‍बर माने जाते हैं। यह बमवर्षक विमान एक साथ 16 परमाणु बम ले जा सकता है। 

0 comments:

Post a Comment