बिहार के 10 जिलों में बनेंगे मिट्टी जांच प्रयोगशाला

पटना : बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के 10 जिलों में मिट्टी जांच प्रयोगशाला की स्थापना की जाएगी। इसको लेकर राज्य सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं, बहुत जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। 

खबर के अनुसार बिहार में मिट्टी जांच प्रयोगशाला बनाने के लिए बक्सर, औरंगाबाद, नालंदा, बेगूसराय, पूर्णिया, सिवान, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, सहरसा और दरभंगा जिले का चयन किया गया है। इन जिलों में मिट्टी जांच प्रयोगशाला का निर्माण होगा। 

बता दें की कृषि विभाग ने प्रति प्रयोगशाला 75-75 लाख रुपये का प्रविधान किया है। इसके निर्माण होने से इन जिलों के किसानों को बहुत फायदा होगा। किसान अपनी खेत की मिट्टी की गुणवत्ता को जान सकेंगे और मिट्टी में जिस पोषक तत्व की कमी हैं उस खाद का इस्तेमाल करेंगे। 

दरअसल राज्य में 10 नए मिट्टी जांच प्रयोगशाला की स्थापना के बाद यहां मिट्टी जांच प्रयोगशाला की संख्या बढ़ कर 63 हो जाएगी। इसे किसानों को काफी फायदा होगा और किसान मिट्टी टेस्ट करा कर उसमे फसल लगाएंगे। जिससे फसलों क उत्पादन ज्यादा होगा।

0 comments:

Post a Comment