3 देशों के पास सबसे ताकतवर बैलिस्टिक मिसाइल

न्यूज डेस्क: आज के समय में अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन, उत्तर कोरिया और इजराइल ऐसे देश हैं, जिनके पर ऑपरेशनल अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल मौजूद हैं। लेकिन इसमें से अमेरिका, रूस और चीन के पास सबसे शक्तिशाली बैलिस्टिक मिसाइल हैं। 

एक रिपोर्ट के मुतबिक अमेरिका, रूस और चीन के पास मौजूद अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल धरती के किसी भी कोने को टारगेट कर उसे तबाह कर सकती हैं। सबसे बड़ी बात यह है की ये सभी मिसाइलों को परमाणु हमला करने के लिए डिजाइन किया गया हैं।

3 देशों के पास सबसे ताकतवर बैलिस्टिक मिसाइल?

1 .आरएस-28 सरमत मिसाइल: रूस की आरएस-28 सरमत दुनिया की सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल है। रूस की इस मिसाइल की रेंज 18,000 किलोमीटर है। इसका उपनाम शैतान-2 है जो धरती के किसी भी इलाकों को तबाह कर सकती हैं। 

2 .एलजीएम-30 मिनटमैन III मिसाइल: अमेरिका की एलजीएम-30 मिनटमैन III दूसरी  सबसे लंबी दूरी की ताकतवर मिसाइल है। अमेरिका की इस एलजीएम-30 मिनटमैन III की रेंज 14000 किलोमीटर है। इसे परमाणु हमला करने के लिए तैयार किया गया हैं। 

3 .डीएफ-41 मिसाइल : डीएफ-41 चीन की सबसे लंबी दूरी कर मार करने वाली मिसाइल है। इस डीएफ-41 की रेंज 12,000-15,000 किलोमीटर तक मानी जाती है। यह मिसाइल ऑपरेशनल हैं, ये पृथ्वी के किसी भी कोने में हमला करने में सक्षम है।

0 comments:

Post a Comment