खबर के अनुसार मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना के तहत तीन किस्तों में ये पैसा उपलब्ध कराया जा रहा हैं। जिसमे पहली क़िस्त मिल चुकी हैं। उद्योग विभाग अब इन्हे ट्रेनिंग देने की तैयारी कर रहा। तीन-चार दिनों के प्रशिक्षण के बाद इन्हे दूसरी किस्त दी जाएगी।
बता दें की मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना के तहत लाभार्थी को दो लाख रुपए की सहायता तीन किस्तों में मिलनी है। जिसमे पहली किस्त के तहत 25 प्रतिशत की राशि दी गयी है। अब दूसरी क़िस्त के तहत 50 प्रतिशत की राशि देने के आदेश दिए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन लाभार्थियाें को 50 प्रतिशत की राशि मिलेगी और बाद में शेष 25 प्रतिशत की राशि मिलेगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। बहुत जल्द मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना के तहत पैसे मिलेंगे।

0 comments:
Post a Comment