खबर के अनुसार मौसम विभाग ने गया, नवादा, औरंगाबाद, बेगूसराय और समस्तीपुर में भारी बारिश हो लेकर अलर्ट किया हैं। इन जिलों में एक दो स्थान पर मूसलाधार बारिश हो सकती हैं। वहीं इन जिलों में आसमानी बिजली गिरने के भी आसार हैं।
इसके अलावे बिहार के पटना, बांका, जमुई, भागलपुर, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, जहानाबाद, खगड़िया, नालंदा, अरवल, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, सारण, गोपालगंज, सीवान, पूर्वी चंपारण और पश्चमी चंपारण में हल्की बारिश होने की संभावना हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज राजधानी पटना समेत राज्य के 25 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। इसलिए खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें। वज्रपात से बचने के लिए दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें।

0 comments:
Post a Comment