अमेरिका बना रहा AI से लैस 6th जेनरेशन विमान

न्यूज डेस्क: अमेरिका दुनिया पर अपनी बादशाहत को कायम रखने के लिए AI से लैस 6th जेनरेशन लड़ाकू विमान तैयार कर रहा हैं। अमेरिकी कंपनी बोइंग, लॉकहीड मार्टिन और नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन सभी ने छठी पीढ़ी के विमान विकास परियोजनाओं की घोषणा की है। 

खबर के अनुसार अमेरिका के नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन ने छठी पीढ़ी के बॉम्बर को तैयार कर दुनिया को चौका दिया हैं। नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन ने अपने बी-21 रेडर बॉम्बर को छठी पीढ़ी का पहला विमान बताया है, जो किसी भी देश में घुसकर बमों की बारिश कर सकता हैं। 

वहीं, अमेरिकी बोइंग, लॉकहीड मार्टिन के द्वारा भी 6th जेनरेशन लड़ाकू विमान तैयार किया जा रहा हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स से बतलाती हैं की साल 2030 तक अमेरिकी सेना में 6th जनरेशन लड़ाकू विमान शामिल हो जायेगा। यह विमान 5th जनरेशन विमान का अपडेटेट वर्जन होगा। 

बता दें की अमेरिका के अलावे चीन और रूस भी 6th जेनरेशन लड़ाकू विमान बना रहा हैं। चीन ने साल 2019 में ही छठी पीढ़ी के विमान विकास परियोजनाओं की घोषणा की थी। साथ 2035 तक चीन भी छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान तैयार कर लेगा। 

6th जेनरेशन लड़ाकू विमान की ताकत?

1 .ये विमान इतना स्टील्थ होगा की इसे कोई भी रडार ट्रैक नहीं कर सकेंगे। 

2 .इस लड़ाकू विमान में लेज़र CIWS जैसे निर्देशित-ऊर्जा हथियारों का उपयोग हो सकता हैं। 

3 .आने वाला 6th जेनरेशन लड़ाकू विमान हाइपरसोनिक मिसाइल से लैस किया जा सकता हैं।

4 .यह 6th जेनरेशन लड़ाकू विमान पायलट, रिमोट नियंत्रित या ऑनबोर्ड-एआई नियंत्रित मिशनों से संचालन किया जा सकता हैं।

5 .इस विमान में उच्च क्षमता नेटवर्किंग, एआई , डेटा फ्यूजन, साइबर युद्ध, डी2डी और युद्धक्षेत्र कमान, नियंत्रण और संचार (सी3) क्षमताओं सहित उन्नत डिजिटल क्षमताएं होगी।

0 comments:

Post a Comment