खबर के अनुसार बिहार सरकार ने फैसला किया हैं की मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना के तहत अधूरे इंदिरा आवासों की मरम्मत के लिए 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिससे की घरों की मरम्मत की जा सके।
बता दें की बिहार में टूटे-फूटे पुराने इंदिरा आवासों की मरम्मत के लिए एससी-एसटी व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लाभर्थियों को चिह्नित कर लिया गया हैं। साथ ही साथ ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा इसके लिए 30 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की गई हैं।
दरअसल ग्रामीण कार्य विभाग टूटे-फूटे पुराने इंदिरा आवासों की मरम्मत के लिए दो किस्त में पैसा देगी। इसमें पहली किस्त 40 हजार व दूसरी 10 हजार रुपये की होगी। इसको लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने सभी डीडीसी को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment