खबर के अनुसार बिहार सरकार ने पटना, गया, दरभंगा के बाद बिहटा और पूर्णिया एयरपोर्ट को भी शुरू करने का फैसला किया हैं। बिहटा एयरपोर्ट के लिए 1413 करोड़ रुपए की मंजूरी दी जा चुकी है। इसका निर्माण कार्य भी प्रारम्भ कर दिया गया हैं।
वहीं, पूर्णिया में भारतीय वायुसेना हवाई अड्डे पर जल्द ही एक सिविल एन्क्लेव का निर्माण शुरू किया जायेगा। इसको लेकर सरकार के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। जल्द ही इस एयरपोर्ट को विकसित तक आम लोगों के लिए इसे उपलब्ध कराया जायेगा।
दरअसल पूर्णिया एयरपोर्ट तैयार होने के बाद यात्रियों को हवाई सफर के लिए बागडोगरा नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही साथ पूर्णिया के आसपास जिलों के लोगों को भी यात्रा करने में सुविधा होगी। वहीं बिहटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बन जाने से पटना एयरपोर्ट पर यातायात का बोझ कम होगा।

0 comments:
Post a Comment