बिहार में सरकारी जमीन पर करते हैं खेती, सर्वे के बाद क्या होगा?
गैरमजरुआ आम जमीन : बता दें की यदि आपने गैरमजरुआ आम जमीन पर कब्जा कर रखा हैं तो सरकार सर्वे के माध्यम से इस जमीन को वापस लेगी। क्यों की गैरमजरुआ आम जमीन सरकारी जमीन होती हैं। इसका इस्तेमाल सरकारी काम के लिए किया जाता हैं।
दरअसल बिहार में चल रहे भूमि सर्वेक्षण के बाद प्रशासन सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसके लिए बिहार के सभी पंचायतों में सरकारी जमीन की जांच होगी। वहीं सर्वेक्षण के बाद सभी सरकारी जमीनों का ब्योरा अंचल कार्यालय में उपलब्ध रहेगा।
गैरमजरुआ खास जमीन : बता दें की यदि आपके पास गैरमजरुआ खास जमीन हैं और आपका लंबे समय से इसपर कब्जा हैं तो ये जमीन आपकी ही रहेगी। लेकिन आपको इस जमीन का वैध कागज दिखाना होगा। यदि आपके पास वैध कागजात हैं तो खतियान में आपका नाम चढ़ा दिया जायेगा।
वहीं, अगर आपको सरकार से घर बनाने के लिए जमीन मिली हैं तो आपके पास इसका कागज होनी चाहिए। यदि आपके पास इसका कोई कागज हैं तो नए खतियान में आपने नाम चढ़ा दिया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment