बिहार के छात्रों को मिल रहा 4 लाख तक का लोन

पटना : बिहार में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुतबिक बिहार स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना के तहत राज्य के छात्रों को सरकार के द्वारा 4 लाख तक का लोन दिया जा रहा हैं। इसका लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के विद्यार्थी 12वीं  के बाद यदि आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं तो बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से 4 लाख तक लोन ले सकते हैं। इसका लाभ सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं को दिया जाता हैं, ताकि पढ़ाई में किसी को भी आर्थिक दिक्कत न हो। 

आपको बता दें की आप 12वीं के पास बीए, बीएससी, बीकॉम, डिप्लोमा, बीएड, फार्मा, मेडिकल, इंजीनियरिंग, कृषि, एमबीए, बीसीए, एमसीए, एलएलबी, बीएड, मनेजमेंट, नर्सिंग, एमटेक आदि की पढ़ाई के लिए आप इस योजना से 4 लाख तक लोन ले सकते हैं।

दरअसल यदि आप इस बिहार स्टीडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने के बाद पढ़ाई पूरी करते हैं तो नौकरी शुरू करने के एक साल बाद, लिये गए लोन को आप 84 आसान किस्तों में साधारण ब्याज दर के साथ सरकार को वापस कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment