वहीं, शहरी इलाकों से भी कई लोगों ने शिकायत की हैं की उनके लिए खुद से स्मार्ट मीटर रिचार्ज करना संभव नहीं है। ऐसे में बिजली विभाग स्मार्ट मीटर रिचार्ज करने के लिए डाकिया को जिम्मेदारी देने वाली हैं। इसके लिए डाकिया को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
बात दें की राजधानी पटना के शहरी इलाकों में लगभग 95 प्रतिशत से अधिक घरों में स्मार्ट मीटर लगाया जा चूका हैं। जबकि ग्रामीण इलाकों में यह आंकड़ा 50 प्रतिशत के अधिक है। बहुत जल्द सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम पूरा कर लिया जायेगा।
दरअसल बिहार में अभी भी ग्रामीण इलाकों में कई परिवार ऐसे हैं जिनके पास स्मार्टफोन नहीं हैं। जबकि कई परिवारों को एप से ऑन लाइन पेमेंट करना नहीं आता हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने अब इसकी जिम्मेदारी डाकिया को देने का फैसला किया हैं।

0 comments:
Post a Comment