मौसम विभाग के अनुसार 27 अगस्त को बिहार के औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ, गया, बक्सर, भोजपुर, और नवादा जिले में एक दो स्थान पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ स्थानों पर आसमानी बिजली गिरने के भी आसार हैं।
वहीं, 28 अगस्त को बिहार के रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और बक्सर में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती हैं। इसके अलावे राज्य के अन्य कई जिलों में भी बारिश के आसार हैं। वहीं कुछ स्थान पर वज्रपात होने की भी संभावना दिखाई दे रही हैं।
मौसम विभाग ने बिहार के पटना, शेखपुरा, नालंदा, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, लखीसराय, बेगूसराय, जहानाबाद, अरवल, कैमूर, सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

0 comments:
Post a Comment