खबर के अनुसार आज यानि की शनिवार को यूपी के बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी जैसे कई जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में धुंध और छिछला कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावे, शनिवार को बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, रामपुर, बरेली और उसके आसपास के इलाकों में भी शीत लहर चलने की संभावना है।
इन जिलों में सबसे न्यूनतम तापमान।
राजधानी लखनऊ में 5.4°C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ,
अयोध्या में 4.5℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया हैं,
नजीबाबाद में 5℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया हैं,
बहराइच में 5.4℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया हैं,
इटावा में 5.2℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया हैं,
बरेली में 5.7℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया हैं,

0 comments:
Post a Comment