बता दें की बिहार पुलिस और गृह विभाग के तहत विभिन्न शाखाओं में 25,000 से अधिक पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी, जबकि करीब 5,000 पद प्रोन्नति के आधार पर भरे जाएंगे। इस संदर्भ में मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें रिक्त पदों और नियुक्ति की वर्तमान स्थिति पर चर्चा होगी।
खबर के अनुसार गृह विभाग ने इस बैठक के लिए रिपोर्ट तैयार की है, जो रिक्त पदों की जानकारी और नियुक्ति प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति को दर्शाती है। दरसल बिहार पुलिस में वर्तमान में 21,000 से अधिक सिपाही पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा पहले ही हो चुकी है और अब शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इसके बाद 1,806 अवर निरीक्षक (दारोगा) पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके लिए पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा, डीएसपी (मूल कोटि) के 153 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बीपीएससी को अधियाचना भेजी गई है।
विभिन्न रिक्त पदों की स्थिति इस प्रकार है:
चालक सिपाही: 4,361 पद।
आशु सहायक अवर निरीक्षक: 305 पद रिक्त हैं।
चौकीदार: आरक्षी शाखा में 10,838 पद रिक्त हैं।
बिहार पुलिस क्षेत्रीय निम्नवर्गीय लिपिक: 61 पदों पर नियुक्ति होनी है।
परिचारी (विशिष्ट): 979 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
बिहार पुलिस रेडियो:
दारोगा (तकनीकी): 42 में से 22 पदों पर नियुक्ति।
सिपाही (प्रचालक): 933 पद रिक्त हैं।
सिपाही (तकनीकी): 33 पद रिक्त हैं।

0 comments:
Post a Comment