यूपी के इन जिले में लगातार बढ़ रहे एड्स मरीज

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में लगातार एड्स मरीजों की संख्या बढ़ रही है, खासकर मौदहा और सुमेरपुर ब्लॉकों में इसके मामले सबसे ज्यादा देखे जा रहे हैं। इस समस्या के बढ़ने के कारण शासन ने पहली बार इन्डेक्स टेस्टिंग (गहन छानबीन) शुरू की है। 

खबर के अनुसार यह टेस्टिंग खास तौर पर उन क्षेत्रों में की जा रही है जहां से लोग मजदूरी के लिए गुजरात, सूरत और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में जाते हैं, और वहां से एड्स के संक्रमण को लेकर वापस आते हैं। साल 2021 से 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार, जिले में एड्स के रोगियों की संख्या बढ़ी है: 2021 में 23, 2022 में 25, 2023 में 26, और 2024 के नवंबर तक 30 रोगी पाये गए हैं। 

बता दें की इस बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने एड्स को फैलने से रोकने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच शुरू कर दी है। एड्स के शिकार 107 महिलाएं और 317 पुरुष जिले के अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं, और अब तक 94,088 लोगों की एड्स जांच की जा चुकी है।

सरकार ने सड़क किनारे होटलों, ढाबों और अन्य प्रतिष्ठानों में कैम्प लगाकर जागरूकता फैलाने का अभियान भी शुरू किया है, जिससे काफी लोगों को लाभ हो रहा है। इसके अलावा, डिलीवरी के समय महिलाओं की एड्स जांच भी की जा रही है। एक महिला में एड्स का भी पता चला था, लेकिन उसके बच्चे पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

0 comments:

Post a Comment