रिक्त पदों की संख्या:
इस भर्ती में कुल 200 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों में मुख्य रूप से शामिल हैं: सब रजिस्ट्रार, रजिस्टार प्रोसिक्यूटिंग ऑफिसर (ट्रांसपोर्ट), डिस्ट्रिक्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी, डिस्ट्रिक्ट ऑडिट ऑफिसर, सीनियर लेक्चरर, केमिस्ट, मैनेजमेंट ऑफिसर, अन्य अधिकारी पद।
योग्यता:
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है, जैसे: सब रजिस्ट्रार के लिए लॉ डिग्री। ऑडिट ऑफिसर के लिए बी.कॉम डिग्री। केमिस्ट के लिए एम.एससी (केमिस्ट्री)।
आयु सीमा:
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से की जाएगी।
चयन प्रक्रिया:
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा: प्रीलिम्स परीक्षा, मेंस परीक्षा, साक्षात्कार (Interview) के द्वारा होगा। सभी चयन प्रक्रिया के चरणों में उम्मीदवारों की योग्यता और क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।
आवेदन शुल्क:
आवेदन करने के लिए शुल्क निम्नलिखित है: सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए: 125 रुपये, एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए: 65 रुपये, पीएच उम्मीदवारों के लिए: 25 रुपये
आवेदन की अंतिम तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि 24 मार्च 2025 तक है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे समय से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट (www.uppsc.up.nic.in) पर जाएं। वेबसाइट पर दिए गए "Apply" लिंक पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। आवेदन पत्र को सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।
.png)
0 comments:
Post a Comment