आवेदन की प्रक्रिया और तारीखें
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 20 फरवरी 2025 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 24 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी 24 मार्च तक करना होगा। आवेदन फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तारीख 2 अप्रैल 2025 तक है।
उम्मीदवारों की आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती में आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से की जाएगी। उम्मीदवारों को इस आयु सीमा में कुछ विशेष श्रेणियों के तहत छूट भी मिल सकती है, जो यूपीपीएससी की दिशा-निर्देशों के तहत लागू होगी।
आवेदन करने के लिए शुल्क
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है। आवेदन शुल्क की राशि निम्नलिखित है: सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹125 का शुल्क देना होगा। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹65 शुल्क निर्धारित किया गया है। दिव्यांग (पीएच) उम्मीदवारों को केवल ₹25 का शुल्क देना होगा।
आवेदन के लिए योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पदों के अनुसार ग्रेजुएट डिग्री पोस्टग्रेजुएट्स आदि होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को यूपीपीएससी की ओर से निर्धारित शैक्षिक योग्यता के अन्य मानदंडों को पूरा करना होगा।

0 comments:
Post a Comment