क्या है जमाबंदी और क्यों इसकी जांच जरूरी है?
जमाबंदी एक सरकारी दस्तावेज है, जो किसी विशेष भूमि के मालिक के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इसमें भूमि के मालिक का नाम, खसरा संख्या, क्षेत्रफल और अन्य संबंधित जानकारी दर्ज होती है। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का कहना है कि जमीन खरीदने से पहले इसकी ऑनलाइन जमाबंदी जांचना महत्वपूर्ण है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विक्रेता के पास वैध अधिकार हैं और जिस भूमि की वह बिक्री कर रहा है, वह विवादित नहीं है।
विभाग ने जमीन खरीदने वालों को दी ये सलाह?
1 .क्या विक्रेता के पास ऑनलाइन जमाबंदी है? अगर विक्रेता के पास जमाबंदी उपलब्ध है, तो यह जांचें कि जो खेसरा (प्लॉट) आप खरीद रहे हैं, उसका नंबर और रकबा ऑनलाइन जमाबंदी में सही से दर्ज है या नहीं।
2 .क्या विक्रेता के पास खुद के नाम से जमाबंदी है? यह भी आवश्यक है कि विक्रेता के पास खुद की नाम से जमाबंदी हो। यदि ऐसा नहीं है, तो क्या विक्रेता के पास सभी हिस्सेदारों की लिखित सहमति है? यह जानकारी जरूरी है, क्योंकि बिना सहमति के संपत्ति को बेचना कानूनी रूप से गलत हो सकता है।
ऑनलाइन जमाबंदी कैसे चेक करें?
बिहार राज्य सरकार ने नागरिकों के लिए ऑनलाइन जमाबंदी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://biharbhumi.bihar.gov.in/ पर जाये और यहां आपको "जमाबंदी देखें" का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करें। इसके बाद, आपको अपनी जमीन की संबंधित जानकारी जैसे खसरा संख्या और अन्य विवरण भरने होंगे। जानकारी भरने के बाद आप अपनी जमीन की जमाबंदी देख सकते हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment