1. पैप स्मीयर टेस्ट (Pap Smear Test)
Cervical Cancer की पहचान का सबसे प्रभावी तरीका है पैप स्मीयर टेस्ट। यह टेस्ट महिलाओं के सर्विक्स से कोशिकाओं का नमूना लेकर यह जांचता है कि क्या उनमें किसी प्रकार की असामान्य वृद्धि या बदलाव हुआ है, जो भविष्य में कैंसर में बदल सकता है। नियमित पैप स्मीयर टेस्ट से आप इस कैंसर के खतरे को समय रहते पहचान सकते हैं।
2. असामान्य रक्तस्राव
अगर किसी महिला को माहवारी के बीच रक्तस्राव, या रजोनिवृत्ति (menopause) के बाद रक्तस्राव का अनुभव हो, तो यह Cervical Cancer का एक संभावित लक्षण हो सकता है। ऐसा रक्तस्राव बिना किसी स्पष्ट कारण के हो सकता है और इसका तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी है।
3. अजीब प्रकार का दर्द या तकलीफ
Cervical Cancer के बढ़ने पर महिलाओं को श्रोणि क्षेत्र (pelvic area) में लगातार दर्द या दबाव महसूस हो सकता है। यह दर्द सामान्य दर्द से अलग होता है और कभी-कभी इंटरकोर्स के दौरान भी महसूस हो सकता है। अगर यह दर्द समय-समय पर बढ़ता हो, तो इसे अनदेखा न करें।
4. पेट में सूजन और गैस्ट्रिक समस्याएं
Cervical Cancer का एक और लक्षण पेट में सूजन और लगातार गैस्ट्रिक समस्याएं हो सकती हैं। इसमें भूख का न लगना, पेट में गड़बड़ी, उल्टी या कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर यह समस्याएं लंबी अवधि तक बनी रहें, तो यह कैंसर का संकेत हो सकती हैं।
5. शरीर के वजन में अचानक से कमी
अगर बिना किसी कारण के शरीर का वजन तेजी से घटने लगे, तो यह Cervical Cancer का एक लक्षण हो सकता है। खासकर जब इस वजन घटने के साथ अन्य समस्याएं जैसे थकान, कमजोरी या भूख का न लगना भी हो, तो तुरंत मेडिकल सलाह लेना चाहिए।
.png)
0 comments:
Post a Comment