यूपी में 'ग्रेजुएट्स' के लिए खुशखबरी, आई 1 बड़ी भर्ती, जानें डिटेल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। होमगार्ड मुख्यालय, लखनऊ के अंतर्गत ब्लॉक ऑर्गेनाइजर और प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती खास तौर पर ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए है, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी सेवा में आने का मौका मिलेगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 295 पदों को भरा जाएगा। इसमें:

ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के 243 पद

प्लाटून कमांडर के 52 पद शामिल हैं

सैलरी और पे-स्केल

ब्लॉक ऑर्गेनाइजर: लेवल-5 के तहत ₹29,200 से ₹92,300

प्लाटून कमांडर: लेवल-6 के तहत ₹35,400 से ₹1,12,400

योग्यता और उम्र सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पूरी करनी होगी।

आवेदन शुरू होने की तारीख: 16 जून 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 6 जुलाई 2026

0 comments:

Post a Comment