भर्ती का पूरा विवरण
यह भर्ती BPSC 33rd Bihar Judicial Services Examination 2026 के तहत आयोजित की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को बिहार न्यायिक सेवा के तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर नियुक्त किया जाएगा। यह एक प्रतिष्ठित ग्रुप-ए गजेटेड पद है, जिसमें करियर ग्रोथ और सम्मान दोनों मिलते हैं।
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और इंटरव्यू। इन तीनों चरणों को पास करने के बाद ही अंतिम चयन होगा। इसलिए तैयारी भी उसी स्तर की करनी होगी।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट BPSC Official Website पर जाकर फॉर्म भरना होगा। ध्यान रखें कि आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें।
आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग: ₹100, एससी/एसटी वर्ग: ₹100, शुल्क बहुत कम रखा गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार आवेदन कर सकें।
क्यों है यह मौका खास?
सिविल जज बनना सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि समाज में न्याय व्यवस्था का अहम हिस्सा बनने का अवसर है। इस पद पर चयनित होने के बाद आपको कोर्ट में न्यायिक कार्य करने का मौका मिलेगा और समाज में एक अलग पहचान बनेगी।

0 comments:
Post a Comment