1 .Patna High Court में भर्ती का मौका
पटना हाईकोर्ट ने कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 48 पदों को भरा जाएगा। किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और 16 मई 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह उन युवाओं के लिए अच्छा मौका है, जो न्यायिक संस्थानों में काम करने का सपना देखते हैं।
2 .Bihar Technical Service Commission की बड़ी भर्ती
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने इंस्ट्रक्टर के 726 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है, जो इस समय की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है। इन पदों के लिए ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और 15 मई 2026 तक चलेगी। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 34,800 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आयु सीमा 18 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
3 .Homi Bhabha Cancer Hospital & Research Centre Muzaffarpur में वॉक-इन इंटरव्यू
मुजफ्फरपुर स्थित होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भी कई पदों पर भर्ती निकली है। यहां असिस्टेंट, टेक्नीशियन समेत कुल 8 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए CA, CMA, MBA, ITI और ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें ऑनलाइन आवेदन की जरूरत नहीं है, बल्कि 27 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 के बीच सीधे वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा।

0 comments:
Post a Comment