खुशखबरी का पिटारा खुला! यूपी में 1 बड़ी भर्ती शुरू, करें आवेदन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी और सहायक शोध अधिकारी के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 929 पद भरे जाएंगे।

भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी

इस भर्ती में सहायक सांख्यिकी अधिकारी और सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) के पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को स्थायी सरकारी नौकरी दी जाएगी।

कुल पद: 929

वेतनमान: ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रति माह (लेवल-6)

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री होना जरूरी है। शैक्षिक योग्यता गणित / सांख्यिकी / अर्थशास्त्र / वाणिज्य आदि में स्नातकोत्तर, कंप्यूटर का ज्ञान या डिप्लोमा। आयु सीमा न्यूनतम आयु: 21 वर्ष, अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आवेदन की तारीख

आवेदन शुरू: 21 अप्रैल 2026

अंतिम तारीख: 11 मई 2026 (रात 12 बजे तक)

कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय अपनी सभी जानकारी सही-सही भरें।

0 comments:

Post a Comment