आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तारीख तय
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई 2026 निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते फॉर्म भरने की सलाह दी गई है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सांख्यिकी, गणित, अर्थशास्त्र या कॉमर्स विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा और छूट
ASO पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
श्रेणीवार पदों का विवरण
इस भर्ती में विभिन्न श्रेणियों के लिए पदों का बंटवारा किया गया है। अनारक्षित वर्ग के लिए 311 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 300 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 211 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 62 पद तय किए गए हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 12 पद निर्धारित हैं।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा करें। अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

0 comments:
Post a Comment