टेक्निकल असिस्टेंट के 2759 पद
इसी आयोग द्वारा टेक्निकल असिस्टेंट के 2759 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया जारी है। बी.एससी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 24 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 22 मई 2026 तक चलेगा। यह भर्ती कृषि और तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए शानदार अवसर है।
स्पेशल एजुकेशन टीचर के पद
UPSSSC ने 58 स्पेशल एजुकेशन टीचर के पदों पर भी भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए D.El.Ed योग्यता अनिवार्य है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और 27 अप्रैल 2026 तक चलेगी। शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा मौका है।
Uttar Pradesh Co-operative Institutional Service Board की बड़ी भर्ती
यूपी कोऑपरेटिव इंस्टीट्यूशनल सर्विस बोर्ड (UPCISB) ने विभिन्न पदों पर कुल 2085 वैकेंसी जारी की हैं। इस भर्ती में ग्रेजुएशन, बी.कॉम, बीबीए, इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा और कंप्यूटर योग्यता (CCC/O Level) रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 15 मई 2026 तक चलेगी। 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। यह भर्ती सहकारी क्षेत्र में करियर बनाने का बड़ा मौका मानी जा रही है।
Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission: प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर
UPSSSC ने प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के कुल 295 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें 52 पद प्लाटून कमांडर और 243 पद ब्लॉक ऑर्गनाइजर के हैं। ये पद होमगार्ड मुख्यालय के अंतर्गत भरे जाएंगे। इन पदों के लिए वेतनमान भी आकर्षक रखा गया है, जिससे यह भर्ती युवाओं के बीच काफी चर्चा में है। चयन प्रक्रिया मुख्य परीक्षा (PET-2025) के आधार पर होगी।

0 comments:
Post a Comment