आर्थिक सहायता के जरिए पुनर्वास की व्यवस्था
बंधुआ श्रमिकों के पुनर्वास के लिए सरकार हर साल अपने बजट में लगभग 25 करोड़ रुपये का प्रावधान करती है। इस राशि की प्रतिपूर्ति बाद में केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा की जाती है। योजना के तहत श्रमिकों को उनकी स्थिति और शोषण के स्तर के आधार पर अलग-अलग आर्थिक सहायता दी जाती है।
1 .सामान्य पुरुष श्रमिकों को एक लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाती है।
2 .महिलाओं, बच्चों और उन श्रमिकों को जिन्हें जबरन भीख मांगने या अन्य शोषणकारी परिस्थितियों से मुक्त कराया गया हो, उन्हें दो लाख रुपये तक की सहायता मिलती है।
3 .गंभीर अपराध जैसे यौन शोषण, मानव तस्करी या वेश्यावृत्ति जैसे मामलों से मुक्त कराए गए बच्चों, महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को तीन लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाती है।
निगरानी और प्रशासनिक ढांचा
इस पूरे कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए राज्य में एक मजबूत निगरानी तंत्र तैयार किया गया है। सभी 75 जिलों में जिला स्तरीय सतर्कता समितियाँ गठित की गई हैं। ये समितियाँ समय-समय पर ऐसे मामलों की पहचान, जांच और पुनर्वास प्रक्रिया की निगरानी करती हैं। इसके अलावा इन समितियों का नियमित पुनर्गठन भी किया जाता है ताकि व्यवस्था सक्रिय और प्रभावी बनी रहे।
सरकार का लक्ष्य
श्रम विभाग का लक्ष्य केवल श्रमिकों को मुक्त कराना ही नहीं है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना भी है। इसके लिए पुनर्वास योजनाओं को और अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार सुधार किए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास यही है कि प्रदेश को बंधुआ श्रम जैसी कुप्रथा से पूरी तरह मुक्त किया जाए और हर प्रभावित व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन मिल सके।

0 comments:
Post a Comment