इस भर्ती के तहत कुल 30 पदों को भरा जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना 20 अप्रैल 2026 को जारी की गई थी, जिसमें भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी गई है।
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती प्रक्रिया में इंजीनियरिंग से जुड़े विभिन्न पद शामिल हैं। इसमें सिविल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और मैकेनिकल इंजीनियर के पद जेएमजी स्केल-I के अंतर्गत भरे जाएंगे।
योग्यता और पात्रता मानदंड
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में बीई या बीटेक की डिग्री होना आवश्यक है। डिग्री में कम से कम 60% अंक अनिवार्य हैं, संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 1 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी 2026 तक 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए
आवेदन प्रक्रिया और तिथियां
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवार पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन की तिथि: 21 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 5 मई 2026
परीक्षा और चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए संभावित ऑनलाइन परीक्षा 27 मई 2026 को आयोजित की जा सकती है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और आगे के चरण शामिल हो सकते हैं, जिनके आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment