ऊर्जा विभाग के अनुसार स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को पहले 15 दिन की ट्रांजिशन अवधि दी जाएगी। इसके बाद अगले 30 दिन तक भी सामान्य परिस्थितियों में बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। इस तरह कुल मिलाकर उपभोक्ताओं को करीब 45 दिन तक राहत अवधि मिलेगी।
जीरो बैलेंस पर भी मिलेगी थोड़ी राहत
नई व्यवस्था में यह भी प्रावधान किया गया है कि अगर स्मार्ट मीटर का बैलेंस खत्म हो जाता है, तब भी बिजली तुरंत बंद नहीं होगी। दो किलोवाट तक के लोड वाले उपभोक्ताओं को अधिकतम तीन दिन या 200 रुपये तक की अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी, ताकि अचानक बिजली कटने की स्थिति न बने।
पुराने मीटर बदलने की प्रक्रिया पर रोक
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने समीक्षा बैठक में कहा कि फिलहाल पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदलने की प्रक्रिया रोक दी गई है। यह रोक तकनीकी समिति की रिपोर्ट आने तक जारी रहेगी।
उपभोक्ताओं को SMS अलर्ट का सहारा
सरकार ने उपभोक्ताओं को समय रहते जानकारी देने के लिए एक नया सिस्टम तैयार किया है। इसके तहत बिजली उपभोक्ताओं को अलग-अलग स्तर पर मोबाइल पर संदेश भेजे जाएंगे।
बैलेंस 30% पर सूचना
बैलेंस 10% पर चेतावनी
बैलेंस खत्म होने पर अलर्ट
डिस्कनेक्शन से पहले अंतिम सूचना
और डिस्कनेक्शन के बाद भी संदेश
इससे उपभोक्ताओं को समय रहते रिचार्ज या बैलेंस अपडेट करने का मौका मिलेगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment