1 .आईआईटी मद्रास
देश के शीर्ष IITs में लगातार अग्रणी रहने वाला यह संस्थान रिसर्च और इनोवेशन के लिए जाना जाता है। यहां आधुनिक लैब्स, स्टार्टअप इकोसिस्टम और इंडस्ट्री सहयोग छात्रों को बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं।
2 .आईआईटी दिल्ली
राजधानी में स्थित यह संस्थान उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और मजबूत प्लेसमेंट के लिए प्रसिद्ध है। टेक्नोलॉजी के साथ-साथ मैनेजमेंट और रिसर्च में भी इसकी पकड़ मजबूत है।
3 .आईआईटी बॉम्बे
मुंबई स्थित IIT बॉम्बे अपने स्टार्टअप कल्चर, इंटरनेशनल कनेक्शन और बेहतरीन कैंपस लाइफ के लिए जाना जाता है। यहां से निकलने वाले छात्र वैश्विक कंपनियों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं।
4 .आईआईटी कानपुर
यह संस्थान वैज्ञानिक शोध और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है। खासकर कंप्यूटर साइंस और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में इसकी विशेष पहचान है।
5 .आईआईटी खड़गपुर
देश का पहला IIT होने के कारण इसका ऐतिहासिक महत्व भी है। यहां इंजीनियरिंग, रिसर्च के साथ-साथ लॉ, मैनेजमेंट और डिजाइन जैसे विविध कोर्स उपलब्ध हैं।
6 .आईआईटी रुड़की
सिविल इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर रिसर्च के लिए प्रसिद्ध यह संस्थान देश के पुराने और प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शामिल है।
7 .आईआईटी गुवाहाटी
पूर्वोत्तर भारत का प्रमुख IIT, जो तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। यहां आधुनिक सुविधाएं, अच्छा प्लेसमेंट और खूबसूरत कैंपस छात्रों को आकर्षित करता है।

0 comments:
Post a Comment