IMD का अलर्ट: 13 राज्यों में बारिश की चेतावनी, 50 किमी/घंटा तक तेज हवाएं

नई दिल्ली। देशभर में मौसम एक बार फिर तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में भीषण गर्मी और लू का असर जारी रहेगा, जिससे मौसम का दोहरा रूप देखने को मिलेगा।

13 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बिहार, जम्मू-कश्मीर, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल समेत कुल 13 राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 से 22 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

 बिहार में बदलता मौसम

बिहार में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 19 अप्रैल को कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पटना, गया और भागलपुर में बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि इसके बाद गर्मी फिर से बढ़ने की संभावना है।

0 comments:

Post a Comment