1 .मेथी:
मेथी के दाने ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में बेहद असरदार माने जाते हैं। इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो शरीर में शुगर के अवशोषण को धीमा करता है। रातभर भिगोकर मेथी का पानी पीना या इसे खाने में शामिल करना फायदेमंद रहता है।
2 .करेला:
करेला डायबिटीज के मरीजों के लिए प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है। इसमें मौजूद कंपाउंड इंसुलिन की तरह प्रभाव डालते हैं और ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं। करेला जूस या सब्जी के रूप में इसका सेवन लाभकारी माना जाता है।
3 .जामुन:
जामुन और इसके बीज शुगर कंट्रोल में बहुत उपयोगी होते हैं। जामुन के बीज का पाउडर नियमित रूप से लेने से ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है और इंसुलिन की कार्यक्षमता बेहतर होती है।
4 .मखाना:
मखाना कम कैलोरी और हाई न्यूट्रिशन वाला फूड है। इसमें मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। इसे हल्का भूनकर स्नैक के रूप में खाया जा सकता है।
5 .जौ का आटा:
जौ का आटा डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर अधिक होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ने देता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है।

0 comments:
Post a Comment