आपको बता दें की इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से सिर्फ यात्रा ही आसान नहीं होगी, बल्कि व्यापार और परिवहन को भी गति मिलेगी। माल ढुलाई तेज होने से उद्योग और बाजारों को फायदा पहुंचेगा, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
दक्षिण से उत्तर बिहार को जोड़ेगा एक्सप्रेस-वे
यह एक्सप्रेस-वे राज्य के दक्षिणी हिस्से आमस (गया) को उत्तर बिहार के दरभंगा से जोड़ेगा। इसके निर्माण से औरंगाबाद, गया, पटना, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा जैसे प्रमुख जिलों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे न केवल यात्रा का समय घटेगा, बल्कि लोगों को तेज और सुरक्षित सफर की सुविधा भी मिलेगी।
पटना जिले से भी गुजरेगा मार्ग
परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पटना जिले से होकर भी गुजरेगा। रामनगर से कच्ची दरगाह के बीच इसका रूट तय किया गया है। इस हिस्से में भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्य को तेज करने के लिए जिला प्रशासन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
विकास परियोजनाओं निगरानी
प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग बैठकों के जरिए इस एक्सप्रेस-वे समेत कई विकास परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों को गुणवत्ता और तय समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। लंबित मामलों को जल्द निपटाने के लिए स्थानीय स्तर पर कैंप लगाने की भी योजना बनाई गई है।
.png)
0 comments:
Post a Comment