केला:
केला पोटेशियम का आसान और सस्ता स्रोत है। रोजाना 1-2 केले खाने से शरीर में सोडियम का असर कम होता है, जिससे ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है। साथ ही यह दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
लहसुन:
लहसुन में मौजूद एलिसिन नामक तत्व रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। खाली पेट लहसुन की कली खाने से धमनियां साफ रहती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह दिल को भी मजबूत बनाता है।
खट्टे फल:
संतरा, नींबू, आंवला और अंगूर जैसे खट्टे फल एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C से भरपूर होते हैं। ये रक्त वाहिकाओं को लचीला बनाते हैं और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां:
पालक, मेथी और बथुआ जैसी सब्जियां पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होती हैं। पोटेशियम शरीर में जमा अतिरिक्त नमक को बाहर निकालने में मदद करता है, जबकि मैग्नीशियम रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करता है। इससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है और बीपी कंट्रोल में रहता है।
ओट्स और साबुत अनाज:
ओट्स और साबुत अनाज में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो न केवल वजन कंट्रोल में मदद करती है बल्कि ब्लड प्रेशर भी कम करती है। इसमें मौजूद विशेष फाइबर धमनियों को स्वस्थ रखता है और दिल की बीमारियों का खतरा घटाता है।

0 comments:
Post a Comment