अगर हालात जल्द नहीं सुधरे, तो ईरान को तेल उत्पादन कम करने या अन्य कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से तेल सप्लाई बाधित होने के बाद वैश्विक स्तर पर तेल निर्यात प्रभावित हुआ है। पहले ईरान की ओर से इस मार्ग पर रोक लगी और फिर अमेरिकी नाकेबंदी ने हालात को और मुश्किल बना दिए।
स्टोरेज की कमी से बढ़ी परेशानी
तेल निर्यात ठप होने के कारण ईरान के पास उत्पादन तो जारी है, लेकिन उसे स्टोर करने की जगह कम पड़ने लगी है। हालात ऐसे बन गए हैं कि तेल भंडारण क्षमता तेजी से भरती जा रही है और जल्द ही पूरी तरह खत्म होने का खतरा है।
पुराने टैंकर का सहारा
इस संकट से निपटने के लिए ईरान ने एक अस्थायी उपाय अपनाया है। 30 साल पुराना टैंकर 'नशा' को फिर से समुद्र में उतारा गया है, जिसे अब फ्लोटिंग स्टोरेज के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। यह कदम दर्शाता है कि स्थिति कितनी गंभीर हो चुकी है।
खार्ग द्वीप पर बढ़ता दबाव
खार्ग द्वीप ईरान के तेल उत्पादन और निर्यात का प्रमुख केंद्र है। यहां देश के 90% से अधिक कच्चे तेल का उत्पादन होता है। लेकिन अब इसकी स्टोरेज क्षमता लगभग भरने की कगार पर पहुंच गई है, जिससे संकट और गहरा सकता है।
उत्पादन रोकना भी मुश्किल
ईरान के सामने सबसे बड़ी दुविधा यह है कि वह तेल उत्पादन अचानक बंद नहीं कर सकता। ऐसा करने से तेल कुओं को स्थायी नुकसान हो सकता है। वहीं निर्यात रुकने से देश को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

0 comments:
Post a Comment