पहले चरण में मिली थी 10 हजार की सहायता
इस योजना के तहत पहले चरण में महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई थी, जिससे उन्होंने छोटे स्तर पर अपना व्यवसाय शुरू किया। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है।
दूसरी किस्त के लिए प्रक्रिया पूरी
जानकारी के अनुसार, दूसरी किस्त के लिए आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके तहत उपयोगिता प्रमाण पत्र, कैश बुक का विवरण, व्यवसाय योजना का पालन और संबंधित समिति की अनुशंसा जैसे दस्तावेजों की जांच की गई है। लगभग 40 लाख से अधिक महिलाओं का सर्वे भी इस प्रक्रिया के अंतर्गत किया गया है।
मई से आएंगे 20-20 हजार रुपये
अधिकारियों के अनुसार, पात्र महिलाओं के बैंक खातों में मई महीने में 20-20 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। यह राशि उन महिलाओं को दी जाएगी जिन्होंने पहले मिली सहायता का सही उपयोग कर व्यवसाय शुरू किया है और आगे बढ़ने की दिशा में काम कर रही हैं।
आगे की किस्तों का भी है प्लान
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत कुल पांच चरणों में लगभग 2 लाख 10 हजार रुपये की सहायता दी जानी है। इसमें:
पहली किस्त: 10 हजार रुपये
दूसरी किस्त: 20 हजार रुपये
तीसरी किस्त: 40 हजार रुपये
चौथी किस्त: 80 हजार रुपये
पांचवीं किस्त: 60 हजार रुपये (मार्केटिंग और ब्रांडिंग के लिए)
इस तरह यह योजना महिलाओं को छोटे व्यवसाय से बड़े स्तर तक पहुंचाने में मदद करेगी। सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इससे महिलाएं न केवल अपने पैरों पर खड़ी होंगी, बल्कि रोजगार सृजन में भी योगदान देंगी।

0 comments:
Post a Comment