खुशखबरी का मौका: यूपी में 2 पदों पर नई जॉब, आवेदन प्रक्रिया शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। राज्य में दो अलग-अलग भर्तियों के जरिए सैकड़ों पदों पर नियुक्ति की तैयारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह मौका करियर बनाने का बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है।

1 .कोऑपरेटिव सेक्टर में भी निकली भर्ती

U.P. Co-operative Institutional Service Board के तहत भी विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती में बैंकिंग और तकनीकी सेवाओं से जुड़े कई पद शामिल हैं, जैसे- मैनेजर, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट/कैशियर, स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, अकाउंटेंट और क्लर्क। यह सभी पद उत्तर प्रदेश के सहकारी बैंकों और संस्थानों में भरे जाएंगे।

आवेदन शुरू: 25 अप्रैल 2026

अंतिम तिथि: 15 मई 2026

2 .वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक भर्ती

Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission ने वन रक्षक (Forest Guard) और वन्य जीव रक्षक (Wildlife Guard) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती स्थायी (परमानेंट) पदों के लिए की जा रही है, जिससे चयनित अभ्यर्थियों को लंबे समय तक नौकरी की सुरक्षा मिलेगी।

कुल पद: 708

शैक्षिक योग्यता: 10+2 (इंटरमीडिएट)

वेतनमान: ₹19,900 से ₹63,200 (लेवल-2)

आवेदन शुरू: 30 जून 2026

अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026

आवेदन कैसे करें?

दोनों भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवार संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करना जरूरी होगा।

0 comments:

Post a Comment