केंद्र सरकार के निर्देश: कर्मचारियों की सैलरी में होगी तगड़ी बढ़ोतरी!

नई दिल्ली। देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने वेतन बढ़ोतरी की प्रक्रिया को तेज करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्रालय ने सभी सरकारी बैंकों को निर्देश दिया है कि वे 13वें द्विपक्षीय वेतन समझौते को लेकर कर्मचारी यूनियनों के साथ जल्द बातचीत शुरू करें और इसे तय समयसीमा के भीतर पूरा करें।

एक साल में पूरा होगा वेतन समझौता

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस बार वेतन समझौते की प्रक्रिया 12 महीनों के भीतर पूरी की जानी चाहिए। इससे पहले कई बार बातचीत लंबी खिंच जाती थी, जिससे कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी का लाभ मिलने में देरी होती थी। अब सरकार इस देरी को खत्म करना चाहती है।

अगले साल मिल सकता है फायदा

जानकारों के मुताबिक, अगर बातचीत समय पर पूरी हो जाती है, तो बैंक कर्मचारियों की नई सैलरी अगले वेतन संशोधन चक्र के तहत लागू हो सकती है। आमतौर पर हर पांच साल में वेतन संशोधन किया जाता है और अगला संशोधन 1 नवंबर 2027 से लागू होने की संभावना है।

कैसे तय होता है वेतन समझौता

वेतन समझौते की प्रक्रिया में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) और कर्मचारी यूनियनें आपसी बातचीत के जरिए नई सैलरी संरचना तय करती हैं। इसमें बेसिक सैलरी, भत्ते और अन्य सुविधाओं पर सहमति बनाई जाती है।

देरी से बचने की कोशिश

सरकार ने इस बार यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि सिर्फ समझौता ही समय पर न हो, बल्कि उससे जुड़े नियम और बदलाव भी तय समय पर लागू किए जाएं। इससे कर्मचारियों को उनका लाभ बिना देरी के मिल सकेगा।

0 comments:

Post a Comment