यूपी में 8वीं पास के लिए खुशखबरी, सरकार दे रही 5 लाख तक लोन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अब कम पढ़े-लिखे युवा भी अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें रोजगार देने वाला बनाना है।

इस पहल के तहत पात्र उम्मीदवारों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाता है। खास बात यह है कि यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है, जिससे वे आसानी से अपना छोटा या मध्यम व्यवसाय शुरू कर सकें।

कौन उठा सकता है लाभ?

इस योजना का फायदा उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं।

आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।

उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कम से कम 8वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।

आवेदक को राज्य सरकार की किसी स्किल या प्रशिक्षण योजना जैसे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एक जिला एक उत्पाद (ODOP) या उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए। इन शर्तों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लाभार्थी के पास व्यवसाय शुरू करने की बुनियादी समझ और कौशल हो।

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखना जरूरी है: आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, प्रशिक्षण प्रमाणपत्र आदि।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, ताकि अधिक से अधिक युवा आसानी से जुड़ सकें। सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल yuvasathi.in पर जाएं। नए उपयोगकर्ता को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें। सबमिट करने के बाद एक रेफरेंस नंबर मिलेगा, जिससे आवेदन की स्थिति ट्रैक की जा सकती है।

0 comments:

Post a Comment