1 .BTSC में इंस्ट्रक्टर के 726 पद
Bihar Technical Service Commission ने इंस्ट्रक्टर के 726 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर मानी जा रही है।
योग्यता: ग्रेजुएट, डिप्लोमा या आईटीआई
आयु सीमा: 18 से 37 वर्ष
वेतन: करीब ₹34,800 प्रतिमाह
आवेदन की तिथि: 15 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026
2 .लैबोरेटरी असिस्टेंट के 1091 पद
BTSC ने ही लैबोरेटरी असिस्टेंट के 1091 पदों पर भी भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए बड़ी संख्या में तकनीकी योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा।
योग्यता: बी.टेक/बी.ई या डिप्लोमा
आवेदन शुरू: 6 अप्रैल 2026
अंतिम तिथि: 6 मई 2026
3 .पटना हाईकोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती
Patna High Court ने टेक्निकल असिस्टेंट (ग्रुप-C) के 53 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती आईटी और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवारों के लिए खास अवसर लेकर आई है।
वेतनमान: ₹29,200 से ₹92,300 (लेवल-5)
योग्यता: BCA / ITI / डिप्लोमा (कंप्यूटर/इलेक्ट्रॉनिक्स) + 1 वर्ष का अनुभव
आयु सीमा: 18 से 37 वर्ष (आरक्षण अनुसार छूट)
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य
तीनों भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय रहते आवेदन पूरा कर लें, ताकि अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके।

0 comments:
Post a Comment