बिहार में खुशखबरी की बारिश: सीएम सम्राट के 6 बड़े ऐलान

पटना। बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दौरे के दौरान कई अहम घोषणाएं की गईं, जिनका सीधा असर आम जनता पर पड़ने वाला है। मुंगेर जिले के तारापुर और असरगंज क्षेत्र में पहुंचे सीएम ने विकास, प्रशासनिक सुधार और जनसुविधाओं को लेकर कई बड़े फैसले लिए।

1 .इको-टूरिज्म को बढ़ावा, क्षेत्र को नई पहचान

सीएम ने तारापुर और असरगंज में इको-टूरिज्म को विकसित करने की घोषणा की। इससे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। ग्रामीण इलाकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।

2 .ब्लॉक और थानों की सीधी मॉनिटरिंग

प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय अब ब्लॉक, अंचल और थानों की सीधे निगरानी करेगा। इसका उद्देश्य यह है कि लोगों की शिकायतों का समाधान तेजी से हो और फाइलों को अनावश्यक रूप से रोका न जाए।

3 .पंचायत स्तर पर दो दिन लगेगा कैंप

सरकार ने तय किया है कि हर पंचायत में महीने में दो दिन विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों के जरिए लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा, जिससे सरकारी दफ्तरों के चक्कर कम लगेंगे।

4 .फाइल लटकाने पर होगी सख्ती

सीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी अधिकारी एक महीने से ज्यादा फाइल अपने पास नहीं रख सकेगा। ऐसा करने पर कार्रवाई तय होगी। यह कदम प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

5 .बिजली और बुनियादी सुविधाओं पर जोर

सरकार ने 125 यूनिट बिजली से जुड़ी योजना को सफलतापूर्वक लागू करने का दावा किया है। साथ ही सड़क, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत करने की दिशा में काम जारी रहेगा।

6 .बिहार में अतिक्रमण पर सरकार का कड़ा रुख

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निजी जमीन पर रहने वालों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment