गर्मी के कारण बदला स्कूल टाइम
भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कुछ जगहों पर एहतियात के तौर पर स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद भी किया गया है, ताकि बच्चों को लू से बचाया जा सके।
कब से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां?
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश सूची के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल भी स्कूलों में 20 मई 2026 से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो सकता है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी छुट्टियां 20 मई से 15 जून तक रहने की संभावना है। इसके बाद स्कूल दोबारा खुलेंगे।
किन स्कूलों पर लागू होगा आदेश?
यह अवकाश आदेश परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त स्कूलों दोनों पर लागू होगा। हालांकि, अंतिम निर्णय स्थानीय प्रशासन और मौसम की स्थिति के अनुसार थोड़ा आगे-पीछे हो सकता है।
हीटवेव के बीच राहत की उम्मीद
लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए यह छुट्टियां छात्रों के लिए राहत लेकर आएंगी। इससे बच्चों को तेज धूप और गर्म हवाओं से बचाव मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment