कई जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के संकेत हैं। सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, बुलंदशहर, बदायूं, आगरा, मथुरा, कानपुर और लखनऊ समेत कई शहरों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे लंबे समय से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
तेज हवाओं का भी असर
प्रदेश के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। खासकर अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, झांसी और ललितपुर जैसे जिलों में झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है। इससे तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन तेज हवाएं नुकसान भी पहुंचा सकती हैं।
बिजली गिरने का खतरा
बारिश के साथ कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, आगरा और आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।
2 मई तक जारी रहेगा असर
मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 अप्रैल को बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। 2 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।
0 comments:
Post a Comment