तेजी से पूरा हो रहा निर्माण कार्य
करीब 9.75 किलोमीटर लंबे इस पुल का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है। हाल ही में इसके आखिरी सेगमेंट को सफलतापूर्वक जोड़ा गया, जिससे अब यह पुल गंगा के उत्तरी छोर से भी जुड़ने लगा है। इससे पहले यह संपर्क केवल राघोपुर तक सीमित था, लेकिन अब इसका विस्तार और आगे तक होगा।
हाजीपुर-समस्तीपुर की कनेक्टिविटी
यह पुल पटना के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 से शुरू होकर हाजीपुर होते हुए समस्तीपुर तक कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसके शुरू होने के बाद दक्षिण और उत्तर बिहार के बीच यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
आधुनिक तकनीक से तैयार पुल
इस पुल का निर्माण अत्याधुनिक 'एक्स्ट्रा डोज्ड केबल स्टे' तकनीक से किया जा रहा है, जो इसे मजबूती और लंबी उम्र प्रदान करती है। पुल की चौड़ाई लगभग 32 मीटर है और इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि वाहन यहां 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकें।
लोगों को मिलेगा सीधा फायदा
इस पुल के शुरू होने से राघोपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए पटना तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। साथ ही, उत्तर बिहार के जिलों के लिए यह एक नई लाइफलाइन साबित होगा, जिससे यात्रा, व्यापार और रोज़गार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी।

0 comments:
Post a Comment