1 .ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सामान्य
सरकार के अनुसार मौजूदा परिस्थितियों के बावजूद देश में एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की 100% आपूर्ति जारी है। खासतौर पर घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि किसी भी परिवार को गैस की कमी का सामना न करना पड़े।
2 .जरूरी सेक्टर को प्राथमिकता
कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई को भी संतुलित तरीके से वितरित किया जा रहा है। इसमें अस्पताल, शिक्षा संस्थान, फार्मा, स्टील, ऑटोमोबाइल और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे जरूरी सेवाएं प्रभावित न हों।
3 .छोटे सिलेंडर की सप्लाई बढ़ाई
प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंद वर्ग को ध्यान में रखते हुए 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ा दी गई है। इससे उन लोगों को राहत मिलेगी, जिन्हें कम मात्रा में गैस की जरूरत होती है।
4 .पीएनजी को दिया जा रहा बढ़ावा
पीएनजी गैस के उपयोग को बढ़ाने के लिए भी सरकार सक्रिय है। लाखों नए कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं, जिससे एलपीजी पर निर्भरता कम हो रही है। कई उपभोक्ताओं ने पीएनजी अपनाकर एलपीजी कनेक्शन भी वापस कर दिए हैं।
5 .सप्लाई बनाए रखने के लिए उठाए गए कदम
सरकार ने ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कई रणनीतिक फैसले लिए हैं। रिफाइनरी उत्पादन बढ़ाया गया, गैस बुकिंग का अंतराल शहरों और गांवों में बढ़ाया गया, एलपीजी पर दबाव कम करने के लिए वैकल्पिक ईंधन उपलब्ध कराए गए।

0 comments:
Post a Comment