रोज सुबह अंकुरित मूंग: 15 दिन में सेहत पर दिखेगा 7 फायदे वाला असर

हेल्थ डेस्क। स्वस्थ जीवनशैली की तलाश में लोग अक्सर महंगे सप्लीमेंट्स और डाइट प्लान की ओर रुख करते हैं, लेकिन कई बार सबसे सरल और सस्ता उपाय ही सबसे असरदार साबित होता है। ऐसा ही एक सुपरफूड है अंकुरित मूंग। रोज सुबह इसका सेवन करने से शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और कुछ ही दिनों में इसका असर महसूस होने लगता है।

अंकुरित मूंग प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-सी, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। अगर इसे नियमित रूप से सुबह खाली पेट या हल्के नाश्ते के रूप में लिया जाए, तो लगभग 15 दिनों में शरीर में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

1. पाचन तंत्र होगा मजबूत

अंकुरित मूंग में भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। इससे कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।

2. वजन घटाने में मदद

यह लो-कैलोरी और हाई-फाइबर फूड है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे अनावश्यक भूख कम होती है और वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

3. एनर्जी लेवल में बढ़ोतरी

अंकुरित मूंग शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा देता है, जिससे दिनभर थकान कम महसूस होती है और शरीर एक्टिव रहता है।

4. इम्युनिटी होगी मजबूत

इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।

5. दिल की सेहत के लिए

आपको बता दें की अंकुरित मूंग खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा घटता है।

6. त्वचा में आएगा निखार

इसके नियमित सेवन से शरीर डिटॉक्स होता है, जिससे त्वचा साफ और चमकदार दिखने लगती है।

7. ब्लड शुगर कंट्रोल में सहायक

अंकुरित मूंग का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

0 comments:

Post a Comment