अब मिलेगा ₹18,000 मानदेय
सरकार ने शिक्षामित्रों का मासिक मानदेय बढ़ाकर ₹18,000 कर दिया है। पहले यह राशि ₹10,000 थी, यानी सीधे ₹8,000 की बढ़ोतरी की गई है। यह नई दर अप्रैल महीने से लागू मानी जाएगी और बढ़ी हुई राशि मई की शुरुआत में ही उनके बैंक खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
लाखों शिक्षामित्रों को फायदा
प्रदेश में करीब 1.42 लाख शिक्षामित्र कार्यरत हैं, जो प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की अहम कड़ी माने जाते हैं। इस फैसले से इन सभी को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
सरकार का बड़ा बजट प्रावधान
इस बढ़ोतरी को लागू करने के लिए सरकार ने करीब 250 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट स्वीकृत किया है। इससे साफ है कि सरकार इस फैसले को गंभीरता से लागू करने के लिए वित्तीय रूप से भी तैयार है।
सम्मान समारोह से बढ़ेगा मनोबल
5 मई को गोरखपुर में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान कुछ शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
हर जिलों में भी होंगे कार्यक्रम
राज्य के हर जिले में समानांतर रूप से सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए अलग से बजट जारी किया गया है। प्रत्येक जिले को इस आयोजन के लिए वित्तीय सहायता दी गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर भी शिक्षामित्रों का सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।
0 comments:
Post a Comment